कुशीनगर , जून 16 -- उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम खोटही निर्भया के पास मंगलवार को एक बाईक सवार और टैंकर में आमने सामने की भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा एक बालिका बुरी तरह घायल हो गई।

जिसका ईलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शव को रामकोला पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आज सुबह सात बजे जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गाँव ग्राम खोटही निर्भया के समीप लालवीर फिलिंग स्टेशन के पास कप्तानगंज की तरफ से आ रही मोटर साइकिल और नेबुआ की तरफ से आ रहे टैंकर से आमने सामने टकरा गई। जिससे मोटर साइकिल सवार रामलखन पुत्र रमाशंकर मद्धेशिया (38) , रौनक पुत्र रामलखन मद्धेशिया (11) निवासी पिपराइच थाना पिपराइच जिला गोरखपुर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा शशिकला पत्नी रामलखन मद्धेशिया व लाडो पुत्री रामलखन मद्धेशिया निवासी उपरोक्त को इलाज हेतु सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया जहां डाक्टरों द्वारा शशिकला (35) को मृत घोषित कर दिया तथा लाडो (14) वर्ष को इलाज हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रैफर कर दिया गया है।

रामकोला पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु मुर्दाघर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया हैक्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित