कुशीनगर , अक्टूबर 29 -- कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गाँव में शैयदीन की 18 वर्षीय जहाँआरा का शव गुरुवार सुबह परिजनों ने उसके कमरे में फंदे लटका देखा। घटना की सूचना तुरंत कप्तानगंज थाने की पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज धीरेन्द्र राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित