कुशीनगर , सितम्बर 22 -- कुशीनगर जिले में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के घुघली - नौऱगिया मार्ग पर रायपुर फुलवारी चौराहे के पास सोमवार की रात लगभग दस बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली के सहबजवा निवासी नंदू विश्वकर्मा (40) बाइक से बिहारी छपरा की तरफ से घर लौट रहे थे। रायपुर फुलवारी के चिकनिया चौराहे के समीप रात करीब दस बजे उनकी बाइक सामने से आ रहे रामपुर कोटवा निवासी सत्यम कुशवाहा (30) से आमने सामने की टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को कोटवा सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि दोनों बाईक सवार हेलमेट नही लगाये थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित