कुशीनगर , जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शौच करने सरेह में गये एक व्यक्ति शव रविवार को रोहुआ ताल में मिला।
मौके पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया के गांव बेलवा बाबूराम निवासी 50 वर्षीय बिजली गौड़ बीते शनिवार की शाम को शौच करने गांव के बाहर सरेह में गये थे, लेकिन वापस नहीं आए। देर रात तक परिजन उनकी तलाश में लगे रहे पर उनका अता पता नहीं चला। सुबह थाने पहुंच परिजन ने तहरीर देकर सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में लग गई। रविवार सुबह राेहुआ ताल की ओर खेत में काम करने जा रहे मजदूर ताल में शव देखे। मजदूरों ने इसकी सूचना गांव में दी। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। चौकीदार ने इसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुँच करग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला । शव की पहचान गांव के ही बिजली गौड़ के रूप में हुई। शव पर कहीं चोट आदि के निशान नहीं थे। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित