कुशीनगर , जून 20 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर के महापरिनिवाण बुद्ध मंदिर परिसर में रविवार को जिला प्रशासन, आयुष विभाग व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लगभग पांच हजार से अधिक लोग योगाभ्यास करेंगे।

इसको लेकर आज देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ रति शंकर त्रिपाठी, नोडल अधिकारी आयुक्त गोरखपुर अनिल कुमार ढिंगरा, आयुष विभाग से डॉ संत राम मौर्य जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विशाल प्रताप सिंह, श्री अविनाश कुमार शर्मा, नामित किये गये है, मौर्य ने बताया कि इस वर्ष का थीम- स्वस्थ आयु के लिए योग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित