कुशीनगर , मई 31 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शनिवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। 24 वर्षीय संदीप यादव को रात करीब 11 बजे घर से बुलाकर गांव में स्थित मोबाइल टावर के पास हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि रात एक बजे उसके मोबाइल से गांव के ही एक युवक को कॉल कर बताया गया कि संदीप पुलिया पर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर आयी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित