कुवैत सिटी , मार्च 06 -- ईरानी हमले में अब तक कुवैत में कुवैत सशस्त्र बल के 67 सैनिक घायल हो गये हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने एक बयान में कहा कि घायल सैनिकों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।
श्री अल-अतवान ने कहा कि कुवैती सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं। सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सरकारी संस्थानों के समन्वय में चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये उपाय देश की सुरक्षा और नागरिकों एवं निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये बनायी गयी व्यापक राष्ट्रीय प्रणाली का हिस्सा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित