मुंबई, मार्च 22 -- देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 15 मई को समाप्त सप्ताह में 8.09 अरब डॉलर गिर कर 688.89 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख भाग- विदेशी मुद्रा संपत्तियां 6.48 अरब डॉलर गिर कर 545.90 अरब डॉलर के स्तर पर रहीं। विदेशी मुद्रा संपत्तियों के मूल्य में परिवर्तन विभिन्न प्रमुख विदेशी मुद्राओं के साथ डॉलर की विनिमय दर में घट बढ़ से भी प्रभावित होता है।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 1.54 अरब डॉलर घट कर करीब 119.32 अरब डॉलर रहा ।
15 मई को समाप्त सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.9 करोड़ डॉलर घट कर 18.82 अरब डॉलर और अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास जमा आरक्षित विदेशी मुद्रा 2.5 अरब डॉलर घट कर 4.85 अरब डॉलर के बराबर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित