बारां , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र में बमोरीकलां गांव की सब्जी मंडी में गुरुवार को दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला करके एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

हत्या का आरोप उनके ही गांव के आशाराम गुर्जर पर है।

बारां के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि रामलाल गुर्जर बमोरीकलां की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। इसी दौरान उनके गांव के आशाराम गुर्जर ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी आशाराम गुर्जर बमोरीकलां में एक दुकान का शटर लगाकर अंदर छिप गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित