सागर , जुलाई 18 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी के समीप पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी निवासी मनोहर सेन ने पत्नी रश्मि सेन (35) की बीती रात नशे की हालत में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस के अनुसार दंपत्ति के तीन बच्चे है जो अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते है।
पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद दाह संस्कार कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित