नयी दिल्ली , अक्टूबर 25 -- रविवार की सुबह दिल्ली में सेना के 1 सिग्नल रेजिमेंट में कार्निवाल का माहौल बन गया था। मौका था प्रसिद्ध एथलीट और भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस एक्सपर्ट रहे कप्तान कुलभूषण डोगरा की स्मृति दौड़ का। रेजिमेंट के हरे भरे खूबसूरत मैदान में भागने वालों का जोश-खरोश रैंक और पद से बढ़कर था। करीब 500 धावकों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया जिसमे जीतने वालों के लिए मैडल और सर्टीफिकेट थे। लेकिन देखने वाली बात थी रेस में शिरकत में करने वालों के हौंसले और जज़्बे की। अफसरों के साथ जवानों और उनके परिवार वालों अथवा बच्चों ने 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर रेस दौड़ कर इस इवेंट को यादगार बना दिया।
दौड़ की प्लानिंग कप्तान डोगरा के पुत्र सिग्नल रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा की पत्नी अनुपमा ने की थी क्योंकि सिग्नल रेजिमेंट में कप्तान डोगरा ने काफी समय बिताया था। वो खुद एक अच्छे एथलीट थे और क्रिकेट से भी उनका बहुत लगाव था। सभी उन्हे लोग प्यार से `डोगरा साहब' बुलाते थे और वो उस भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस एक्सपर्ट थे जिसमे सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित