पंचकूला , अगस्त 12 -- हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा दो सितंबर को कुरुक्षेत्र स्थित मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में राज्य स्तरीय बीन दल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी।
विभाग के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता दल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 60 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए हरियाणा का मूल निवासी प्रमाणपत्र अथवा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक दल में 10 सदस्य होने चाहिए, जबकि दल में कम से कम तीन और अधिकतम चार बीन वादक होना अनिवार्य है। प्रतिभागी दलों को हरियाणवी लोक परंपरा पर आधारित प्रस्तुति देनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित