नागपुर , जून 3 -- देश के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला गुरुवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) स्वयंसेवकों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आरएसएस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस समापन समारोह में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य वक्तव्य देंगे।

यहां बने डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में आयोजित होने वाला यह वार्षिक 'कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय' शिविर 11 मई को शुरू हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित