नागपुर , मई 22 -- प्रख्यात उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला आगामी चार जून को नागपुर में आयोजित होने वाले 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय' के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि रेशमीबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में 11 मई से शुरू हुए इस 25 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में देश भर से आए 880 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित