चंडीगढ़ , मार्च 24 -- हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश इस समय गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में सरकार से ठोस और स्पष्ट रणनीति की अपेक्षा थी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि लंबे भाषण के बावजूद आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। विशेष रूप से ऊर्जा संकट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि ऊर्जा संसाधनों का मौजूदा भंडार कितना है और वह कितने दिनों तक पर्याप्त रहेगा।

सांसद ने सरकार से यह भी सवाल किया कि रणनीतिक रिजर्व की स्थिति क्या है और भविष्य में ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किन देशों के साथ बातचीत चल रही है। उनके अनुसार, इस तरह की पारदर्शिता से ही जनता का भरोसा कायम रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित