नैनीताल , सितंबर 27 -- उत्तराखंड में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ चुनाव के लिए रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान और मतगणना 01 अक्टूबर को संपन्न होगी।
विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू.) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के एक-एक पदों के लिए चुनाव होगा।
अधिसूचना के अनुसार लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप इस बार भी अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली लागू रहेगी। विश्वविद्यालय के परिसरों व सम्बद्ध महाविद्यालयों से चुने गए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ही निर्वाचक मंडल के रूप में मतदान करेंगे और महासंघ के पदों के लिए उम्मीदवार भी विश्वविद्यालय के वर्ष 2026-27 के निर्वाचित प्रतिनिधि (2026-27) होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित