उदयपुर , मई 28 -- राजस्थान में उदयपुर के भोपालपुरा थाना क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक गंगू कुंड में डूबने से गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ठोकर चौराहा निवासी दुर्गा शंकर सालवी (41) सुबह अपनी नाबालिग पुत्री को तैरना सिखा रहे थे कि अचानक दुर्गा शंकर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा विभाग का दल मौके पर पहुंचा और शव पानी से बाहर निकाल कर पुलिस को सुपुर्द किया।
पुलिस ने शव महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित