मुंबई , अगस्त 27 -- ुणाल खेमू की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' का पहला गाना 'रातों में आना' रिलीज हो गया है। मजेदार और रोमांटिक अंदाज वाले इस गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
'रातों में आना, फिर सुबह जाना' जैसे कैची हुक और एनर्जेटिक धुन वाला यह गाना फिल्म की मस्ती, रोमांस और शरारत से भरी दुनिया की झलक देता है। गाने में शरारती अंदाज के साथ एक प्लेफुल एनर्जी नजर आती है, जो इसे आसानी से याद रहने वाला बनाती है।
गाने के बारे में अमित त्रिवेदी ने कहा कि 'रातों में आना' पर काम शुरू करते ही इसमें एक प्लेफुल एनर्जी महसूस हुई, जिसे बरकरार रखने की कोशिश की गई। कुमार के बोलों में प्यारी-सी शरारत है और गाने का हुक स्वाभाविक रिदम वाला है। उन्होंने कहा कि धुन को सिंपल और कैची रखा गया है, जिससे लोग इसे आसानी से गुनगुना सकें।
कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले निर्मित 'वाइब' की कहानी दो करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी साधारण जिंदगी अचानक एक हाई-एनर्जी और अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती है, जहां उनकी दोस्ती और सर्वाइवल इंस्टिंक्ट दोनों की परीक्षा होती है। फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है।
फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। टिप्स म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत फिल्म का संगीत इसकी युवा और अनिश्चित दुनिया को एक अलग रंग देता है।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की 'वाइब' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित