नयी दिल्ली , जून 06 -- भीषण गर्मी से कुछ समय की राहत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में तापमान फिर से बढ़ गया है और शनिवार को यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो पिछले 24 घंटों में 4.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी है।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित