श्रीगंगानगर , जून 08 -- कुख्यात बदमाश सरगना रोहित गुरुद्वारा उर्फ रोहित स्वामी के भाई हनुमान स्वामी को हरियाणा की बहादुरगढ़ थाना पुलिस फिरौती वसूली के एक मामले में राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर सब जेल से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार करके ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ से आये आई पुलिस एक अदालत द्वारा जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट लेकर आई थी। इस प्रोडक्शन वारंट के आधार पर हनुमान स्वामी को बहादुरगढ़ ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सदर थाना में पिछले वर्ष दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए लेकर गई है। सूत्रों के मुताबिक यह मामला बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति को फिरौती की वसूली के लिए दी गई धमकी से जुड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित