जयपुर , अप्रैल 13 -- राजस्थान में प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर तस्कर की करीब पौने तीन करोड़ रुपये की चल अचल सम्पत्ति को फ्रीज किया है। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने सोमवार को बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित काली कमाई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शातिर तस्कर उस्मान खान की करीब दो करोड़ 78 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को तस्कर और उसके रिश्तेदारों के घर पर फ्रीजिंग के नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
श्री आदित्य ने बताया कि 21 फरवरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नारायण लाल मीणा से सवा चार किलो से अधिक ब्राउन शुगर और केमिकल बरामद किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित