प्रयागराज, जून 16 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में मंगलवार तड़के हुए तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी तथा कल्लू की भाभी के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही मेजा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची और अपने स्तर से जॉच पड़ताल कर रही है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित