हरिद्वार, मार्च 20 -- त्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए हरिद्वार में अवस्थापना विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं स्वीकृति प्रदान की है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सीसीआर-2) के निर्माण के साथ-साथ दो नए डबल लेन पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इन परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने हाल ही में हरिद्वार दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कुंभ मेले की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

कुंभ मेला प्रबंधन को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 50.27 रुपये की करोड़ की लागत से सीसीआर-2 भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रथम किश्त के रूप में 20.11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। यह भवन अत्याधुनिक निगरानी एवं नियंत्रण प्रणाली से लैस होगा, जिससे पूरे मेला क्षेत्र की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। भवन की शीर्ष मंजिल पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में रेस्क्यू एवं भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

इसके अलावा खड़खड़ी श्मशान घाट मार्ग पर सूखी नदी में स्थित कॉजवे के स्थान पर 44.80 मीटर लंबा डबल लेन पुल बनाया जाएगा, जिसकी लागत 13.21 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। यह पुल वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत दिलाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित