हरिद्वार , अक्टूबर, 25 -- त्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में मनसा देवी मार्ग की गली से हरकी पैड़ी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

अभियान का उद्देश्य प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु करना तथा आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से सड़क किनारे फड़-ठेली लगाने वाले और निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित