पटना , मई 26 -- बिहार सरकार के गृह विभाग के सचिव पद का कार्यभार कुंदन कुमार ने मंगलवार को ग्रहण किया। इस अवसर पर गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी और क्षत्रनील कुमार के स्तर से श्री कुमार को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित परिचयात्मक बैठक में गृह विभाग के संयुक्त सचिव श्री कमल नयन की तरफ से प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी गृह सचिव को प्रदान की गई।

बैठक के दौरान गृह सचिव श्री कुमार ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए विभागीय कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन निष्पादन पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित