भीलवाड़ा , मई 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा आसींद थाना में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि काला मंगरा निवासी बाबूनाथ (33) बकरियां चराने गया था। इस दौरान वह एक कुएं पर बकरियों को पानी पिला रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कुएं से बाहर निकलवाकर आसींद अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित