नयी दिल्ली , जुलाई 28 -- सरकार ने मंगलवार को राज्य सभा में मंगलवार को बताया कि बताया कि कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2026 के मसौदे पर बड़ी संख्या में सुझाव और टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं जिनमें डाटा संरक्षण संबंधी सुझाव भी शामिल हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि इस विधेयक के मसौदे को 30 दिसंबर 2025 को सभी मंत्रालयों , विभागों तथा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों तथा प्रशासन को उनकी टिप्पणियों के लिए भेजा गया था। इसे इस वर्ष 07 जनवरी को सार्वजनिक रूप से जारी किया गया ताकि आम जनता तथा हितधारकों-जिनमें कीटनाशक निर्माता, विक्रेता/खुदरा विक्रेता भी शामिल हैं-से सुझाव आमंत्रित किए जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित