देहरादून , अगस्त 18 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खानपुर सहायक कृषि अधिकारी को मंगलवार को राज्य सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की टीम ने एक किसान से दस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यन्त्र को खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाईल आगे बढाने के एवज में खानपुर (हरिद्वार) में सहायक कृषि अधिकारी पद पर नियुक्त हरिओम यादव पुत्र लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर नजीबाबाद रोड़ कोटद्वार, पौड़ी गढवाल द्वारा शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी। जिस पर आज विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर एएओ को रंगे हाथों रिश्वत लेत गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित