कोल्हापुर , अक्टूबर 17 -- स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजू शेट्टी शनिवार को गन्ना कटाई पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की है।

श्री शेट्टी ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि यह फैसला राज्य के किसानों के हित में नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दबाव में लिया गया है। उन्होंने कहा, "यह देखकर कि किसान दबाव में नहीं आ रहे हैं, राज्य सरकार ने किसानों का गन्ना सुखाने और मिलों को आपूर्ति बहाल करने के उद्देश्य से कटाई पर रोक लगा दी है। हम इस कदम को नाकाम करेंगे। अगर ऐसी स्थिति बनती है जहाँ किसानों की फसल को नुकसान पहुँचता है, तो चीनी मिलों को शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।"उन्होंने बताया कि राज्य की 95 प्रतिशत चीनी मिलें बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने दबाव में यह निर्णय इसलिए लिया ताकि किसान अपनी फसल सूखने देने के बजाय तुरंत मिलें शुरू करने की अनुमति दे दें। उन्होंने साफ किया कि वे इस फैसले को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

श्री शेट्टी ने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार गन्ना कटाई पर लगे प्रतिबंध को तुरंत वापस ले, अन्यथा तटबंधों को हटाकर नदियों में पानी छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार पश्चिम महाराष्ट्र के बांधों में उपलब्ध जल भंडारण, पेयजल के लिए आरक्षित जल, तथा उद्योग एवं कृषि के लिए स्वीकृत जल का बांध-वार ब्योरा जनता के सामने प्रस्तुत करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित