भरतपुर , अक्टूबर 05 -- राजस्थान में करौली जिले के टोडाभीम उपखंड के झाडिसा गांव में करीब 10 दिन पहले खेत में काम करते समय 33 केवी बिजली लाइन का तार गिरने से किसान ब्रह्मसिंह की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन पेश किए। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली का तार काफी समय से खराब था और इसकी जानकारी विभाग को दो महीने पहले दी गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। इसी बीच 21 सितंबर को ब्रह्म सिंह जब अपने खेत में काम कर रहे थे तभी बिजली का तार टूटकर उन पर गिर गया। करंट लगने से उनकी जान चली गई।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित