अलवर , अगस्त 22 -- राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में झांकड़ी गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की जहरीली दवा के सेवन से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपाल मीणा (42) शुक्रवार को अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल थानागाजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलवर भेज दिया गया। अलवर में उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे धर्मपाल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित