उज्जैन , मई 6 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला दंडाधिकारी ने जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने भैरवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिला बदर किया है।
जारी आदेश के तहत मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उज्जैन जिले सहित उसके सीमावर्ती जिले देवास, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, धार एवं आगर मालवा की राजस्व सीमाओं से छह माह की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उज्जैन जिले के किसी न्यायालय में प्रकरण लंबित है, तो वह नियत तिथि पर पेशी के लिए उपस्थित हो सकेगा, लेकिन इसके पूर्व संबंधित थाना प्रभारी को लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा। पेशी के बाद उसे पुनः आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित