श्रीगंगानगर , जुलाई 20 -- राजस्थान किसान आयोग, जयपुर अध्यक्ष सीआर चौधरी 31 जुलाई को श्रीगंगानगर आयेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार किसान आयोग के अध्यक्ष किसानों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों एवं अन्य हित धारकों की समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त करने के लिये 31 जुलाई को मध्याह्न 12 बजे ट्रेडर्स एसोसिएशन, नई धान मण्डी, गंगानगर के सभागार में कृषक संवाद करेंगे।

इससे पहले वह पूर्वाह्न 10 बजे उपनिदेशक कृषि कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी, कृषि, उद्यान, कृषि विपणन, पशुपालन, राज्य बीज निगम, जैव एवं बीज प्रमाणीकरण, जल संसाधन, विद्युत, सहकारिता, राज्य भण्डारण निगम, मत्स्य विभाग, जल ग्रहण विकास के अधिकारी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित