पटना , जुलाई 23 -- ाज्य सरकार के आदेश पर चीनी मिल संचालकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों से क्रय किये गए गन्ना मूल्य का 100 फीसदी राशि का भुगतान कर दिया है। राज्य में संचालित दस चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 09 अप्रैल 26 तक कुल 572.66 लाख क्विंटल गन्ना का क्रय किया था। इसके एवज में गन्ना किसानों को 213783.58 करोड़ रूपये का भुगतान करना था।
गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना क्रय शुरू होने के साथ ही सभी चीनी मिल संचालकों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया था, जिससे किसानों को समय से गन्ना का पैसा मिल सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा लगातार गन्ना किसानों को होने वाले भुगतान की निगरानी की जा रही थी। विभाग के अनुसार किसानों के कुल देय राशि 213783.58 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया है।
विभाग के अनुसार गन्ना किसानों को देय राशि का भुगतान करने की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। चीनी मिल संचालकों ने भी तत्परता के साथ किसानों को देय राशि का भुगतान करने में रूची ली, जिसके वजह से 100 फीसदी राशि का भुगतान करने में सफलता मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित