पटना , मार्च 22 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने बिहार में बड़े पैमाने पर हुई किसानो की फसल क्षति की चर्चा की और कहा कि सरकार अन्नदाताओं के लिए मुआवजे की व्यवस्था करे।
श्री पाण्डेय ने आज बयान जारी कर कहा कि पूरे बिहार में 20 और 21 मार्च,2026 को हुई बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से बड़े पैमाने पर तैयार फसल बर्बाद हो गयी है और किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि तैयार गेहूं, रबी, तेलहन और मक्का की फसल नष्ट हो गयी है। साथ ही आम और लीची का भी नुकसान हुआ है। सरकार इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन कराते हुए किसानों को मुआवजा देने की गारंटी दे।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि किसानों ने कर्ज लेकर गेंहू की खेती की, लेकिन इस बेमौसम बारिश और आंधी से गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी। इसी तरह आम और लीची के फसल को भी भारी क्षति हुई है। उन्होंने राज्य सरकार से फसल क्षति मूल्यांकन कराने और किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये की दर से मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित