चंडीगढ़ , अक्टूबर 29 -- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण आलू के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कर किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाना है।

कृषि मंत्री ने बताया कि करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में आलू की विभिन्न किस्मों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। किसान अपनी जरूरत के अनुसार इन बीजों की ऑनलाइन बुकिंग विभाग के पोर्टलों के माध्यम से कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र में के. पुखराज किस्म के 1,097.5 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। ये बीज प्रारंभिक पीढ़ी के बीज (वर्ष-3) श्रेणी के हैं। इसके अलावा के. फ्रायसोना किस्म की 38,000 इकाइयां भी उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित