पटना , मई 17 -- बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कहा है कि राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि, आधुनिक कृषि तकनीकों के विस्तार तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिये पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

श्री सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में कृषि को परंपरागत व्यवस्था से निकालकर आधुनिक, लाभकारी एवं तकनीक आधारित व्यवस्था में परिवर्तित करने की दिशा में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार, उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती तथा किसानों को बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की वास्तविक आय बढ़ाना और उन्हें कृषि उद्यमी के रूप में विकसित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित