बारां , जून 24 -- राजस्थान के बारां में भारतीय किसान संघ, राजस्थान प्रदेश चित्तौड़ प्रांत की बारां जिला इकाई ने बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खड़ी फसल के नुकसान पर व्यक्तिगत दावे का प्रावधान पुनः लागू करने की मांग की गयी है।

संघ ने चेतावनी दी कि किसानों के सुझावों को योजना में शामिल नहीं किया गया तो संगठन फसल बीमा योजना के बहिष्कार के साथ आंदोलन करेगा।

किसान संघ ने डीजल वितरण संबंधी नियमों में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि केवल वाहन के टैंक में डीजल देने का प्रावधान कृषि कार्यों के लिए व्यवहारिक नहीं है। किसानों को कृषि उपयोग के लिए डीजल ड्रम में डीजल उपलब्ध कराने की अनुमति दी जानी चाहिए।

ज्ञापन में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, अनुदानित खाद उपलब्ध कराने वाली कंपनियों द्वारा अन्य उत्पादों की अनिवार्य बिक्री पर रोक लगाने, नए कृषि विद्युत कनेक्शन जारी करने और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर स्वचालित विद्युत संधारित लगाने की मांग भी की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित