पटना , जुलाई 24 -- बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार उद्यानिकी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

श्री सिन्हा ने कहा कि इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में "बगीचों में कीट प्रबंधन योजना" प्रारंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से आम, अमरूद एवं लीची के बगीचों में कीट एवं व्याधियों के वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं समयबद्ध प्रबंधन के लिए अनुदानित दर पर कीटनाशी छिड़काव की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित