पटना , मई 26 -- िहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि व्यवस्था को आधुनिक बनाने और खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदलने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। मंत्री श्री सिन्हा ने आज मीठापुर स्थित कृषि विभाग में शारदीय (खरीफ) महाभियान, 2026 को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को तकनीक, बाजार और पारदर्शी व्यवस्था से जोड़ना है, जिससे कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाया जा सके।
बैठक में मंत्री श्री सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि लैब से लेकर लैंड तक वैज्ञानिक किसानों के साथ मिलकर काम करने की तैयारी करें जिससे किसानों को अपनी फसलों का भरपूर लाभ मिल सके और वे जैविक खेती को बढ़ावा दे सकें जिससे पर्यावरण का फायदा तो हो ही, हमारी मिट्टी भी स्वस्थ और समृद्ध बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित