नयी दिल्ली , जुलाई 31 -- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने हरियाणा के भैंस पालकों, 11 राज्यों के राज्य जैव विविधता बोर्डों तथा तीन राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों सहित विभिन्न लाभार्थियों को लाभ-साझाकरण (एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग-एबीएस) के तहत 24 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की है।
आधिकारिक सूचना में शुक्रवार को कहा गया कि यह राशि उन जैविक संसाधनों के संरक्षण के लिए दी गई है, जिनका बाद में कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों द्वारा व्यावसायिक उपयोग किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित