चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 05 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग को अवैध अफीम का परिवहन करते हुए निरुद्ध कर उसे अफीम उपलब्ध कराने वाले सशस्त्र पुलिस के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि थानाधिकारी प्रेम सिंह ने शनिवार को गश्त के दौरान एक किशोर से कुल दो किलो 757 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। किशोर ने पूछताछ करने बताया कि उसे यह अफीम कांस्टेबल सरजीत चौधरी ने उपलब्ध कराई है। इस पर सरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित