ग्वालियर , मई 15 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में जनकगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमानी पुल स्थित सात भाई की गोठ निवासी नमन पवार गुरुवार रात घर लौटा था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए। आज सुबह करीब सात बजे उसका छोटा भाई मानव पवार दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचा, जहां नमन पंखे के कुंदे से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने तत्काल नमन को नीचे उतारकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित