भीलवाड़ा , अगस्त 10 -- राजस्थान में शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव के 14 वर्षीय कैलाश गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को लेकर सोमवार को गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कैलाश की गत 26 जुलाई को खेत पर पानी में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने उसके परिचित शंकर धाकड़ और अन्य लोगों पर आरोप लगाया कि वे कैलाश को खेत पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और फिर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। समाज एवं परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि कैलाश को घटना से पूर्व मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और इस कृत्य में अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित