कौशांबी , मई 10 -- उत्तर प्रदेश में कौंशाबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोर का शव बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ मिला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट जनपद के हत्ता गांव निवासी रजनीश पौर (16) काशीपुर गांव स्थित केबीएफ एट भट्टे में मजदूरी करता था। आज उसका शव फांसी के फंदा से पेड़ से लटकता मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित