श्रीगंगानगर , जून 29 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के विभिन्न होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दी गयी किशोरी को न्याय दिलाने के लिए कच्चा आढ़तिया संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कच्चा आढ़तिया संघ के पदाधिकारी ने सोमवार को बताया कि ज्ञापन में पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने, मामले में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने, अपराध में संलिप्त होटल, गेस्ट हाउस एवं अन्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित