भरतपुर , सितम्बर 12 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरागेट थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर उससे मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में एक चौकी प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने किशोर द्वारा हर महीने 10 हजार रुपये की वसूली की मांग ठुकरा देने से पुलिसकर्मियों ने उसका अपहरण कर उसे अवैध हथियार रखने के झूठे मामले में गिरफ्तार किया और उससे अमानवीय तरीके से मारपीट की गई। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

इस मामले में न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये। पीड़ित किशोर के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीना से इस मामले की शिकायत की। इस पर श्री मीना ने आरोपी एक चौकी प्रभारी सहित जिला विशेष दल (डीएसटी) के सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मथुरागेट थाने में हफ्ता वसूली, अपहरण और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज मामला दर्ज करने के निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित