भीलवाड़ा , फरवरी 17 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता के मंगेतर को भेजने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने मंगलवार को बताया कि करीब एक वर्ष पहले पीडि़ता जब बकरियां चराने गयी थी, तब दुर्गेश सिंह ने उससे दुष्कर्म किया। उसने उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे पीडि़ता के मंगेतर को सोशल मीडिया पर भेज दिया।

श्री मीणा ने बताया कि पीडि़ता के पिता द्वारा चार फरवरी को दर्ज करवाये गये मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित