मैड्रिड , अगस्त 27 -- स्टार खिलाड़ी किलियन एमबापे की हैट्रिक की बदौलत रियल मैड्रिड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रियल सोसिएदाद के खिलाफ ला लीगा के मुकाबले में 4-1 से जीत दर्ज की।

बुधवार को खेले गये मुकाबले में हाफ टाइम से पहले एमबापे ने पहला गोल किया, लेकिन सािसिएदाद के लुका सुसिक ने जल्द ही स्कोर 1-1 कर दिया, जिससे मैड्रिड ने सीजन के अपने पहले घरेलू मैच में हाफ टाइम तक बराबरी बनाए रखी।

इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक एमबापे को लेकर हूटिंग कर रहे थे। दूसरे हाफ में म्बाप्पे के दो गोल और विनीसियस जूनियर के एक गोल की बदौलत - जिसमें जूड बेलिंगहैम ने दो असिस्ट किए - मैड्रिड ने तीनों अंक हासिल कर लिए और स्पेन में वापसी के बाद से मोरिन्हो ने लगातार दो मैच जीते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित