जयपुर , मई 09 -- राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य सरकार की अनुशंसा पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 को रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है।

डॉ मीणा ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि उन्होंने बिना राजनीतिक नफा नुकसान के इस मामले को पुरज़ोर ढंग से उठाया था और गड़बड़ी के सभी सबूत एजेंसियों को सौंपे थे। लेकिन गहलोत सरकार ने नक़ल मफ़िया के दबाव में कार्रवाई नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित